31
Jul
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद ने अपनी कालजयी साहित्यिक रचनाओं के माध्यम से मानवीय भावनाओं को सशक्त अभिव्यक्ति दी है, जो आज भी प्रासंगिक बनी हुई है। उन्होंने उनकी जन्मभूमि और कर्मभूमि काशी की साहित्यिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने में उनके अमूल्य योगदान को भी रेखांकित किया। श्री मोदी ने कहा कि यथार्थवाद और सामाजिक समानता पर आधारित मुंशी प्रेमचंद का अमर साहित्य देश के लोगों को प्रेरित करता रहेगा। प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा; “महान कथाकार मुंशी प्रेमचंद जी को उनकी जन्म-जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। अपनी कालजयी रचनाओं के माध्यम से उन्होंने मानवीय संवेदनाओं को…
