19
Sep
हरियाणा के जींद में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) जींद की टीम ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के उचाना कार्यालय में तैनात लाइनमैन को 5,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उचाना खुर्द निवासी बलजीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने ACB को दी शिकायत में बताया था कि उसकी कृषि भूमि पर नया बिजली ट्रांसफार्मर लगाया गया था। ट्रांसफार्मर लगने के बाद लाइनमैन बलजीत सिंह उससे 5 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा था। आरोपी का कहना…
