18
Oct
लैंग्ली (रिचा वालिया): लैंग्ली और डेल्टा के मतदाताओं ने मतदान के जरिए एक मजबूत संदेश दिया है, जिसमें नए मेयर चुने गए और नगरपालिका नेतृत्व में महत्वपूर्ण बदलाव आए। जे लुंडग्रेन ने लैंग्ली टाउनशिप के मेयर चुनाव में 54 प्रतिशत वोट हासिल कर वर्तमान मेयर एरिक वुडवर्ड को हराया, वहीं डिलेनी मैक ने लैंग्ली सिटी में 61 प्रतिशत वोट लेकर वर्तमान मेयर नेथन पाचल को पराजित किया। दोनों आगामी मेयरों से अपने-अपनी काउंसिल में बहुमत समर्थन की उम्मीद है, जिससे उन्हें अपनी प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के लिए मजबूत मंच मिलेगा। डेल्टा में, डेल्टा फर्स्ट की मेलिसा ग्रैनम चुनाव की…
