22
Nov
कच्छ (राजीव शर्मा): गुजरात के कच्छ जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में सेना के जवानों के परिवारों के सात सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा शनिवार रात करीब 10 बजे उस समय हुआ, जब परिवार के सदस्य रण ऑफ कच्छ घूमने के बाद भुज लौट रहे थे। कच्छ पश्चिम पुलिस कंट्रोल रूम के एक अधिकारी ने रविवार को घटना की जानकारी दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत…
