तरनतारन (गुरप्रीत सिंह): पंजाब के खालड़ा सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास स्थित गांव कलसियां में बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान हथियारों और हेरोइन की खेप बरामद की है। शुरुआती जांच के अनुसार, यह पैकेट पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजा गया था।
सुरक्षा बलों ने बरामदगी के दौरान चार पिस्तौल, छह मैगजीन, 57 जिंदा कारतूस और 277 ग्राम हेरोइन जब्त की।
मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस खेप को किसने भेजा था और इसे किस तक पहुंचाया जाना था।
प्रारंभिक जांच में सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से तस्करी किए जाने की आशंका जताई गई है। हालांकि, मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
