25
Oct
मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले को लेकर पंजाब में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। 25 अक्टूबर को एक्शन कमेटी के आह्वान पर प्रदेश के विभिन्न गांवों और कस्बों में प्रदर्शनकारियों ने आम आदमी पार्टी के चुनाव चिह्न झाड़ू और मुख्यमंत्री भगवंत मान व पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के पुतले जलाकर रोष जताया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की। मानसा में 13 अक्टूबर को परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह नशे के खिलाफ अभियान चला रहे थे।…
