26
Aug
इस्लामाबाद (राजीव शर्मा): पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) में आग लगने से कम से कम 14 नवजात शिशुओं की जान जाने की खबर है। यह आग अस्पताल के उस वार्ड में लगी जहां नवजात शिशुओं का इलाज चल रहा था। शुरुआती रिपोर्टों में आग लगने की वजह एयर-कंडीशनिंग (एसी) सिस्टम में खराबी बताई गई है, हालांकि सटीक कारण का पता आधिकारिक जांच के बाद ही चल सकेगा। घटना के तुरंत बाद अस्पताल के कर्मचारी और आपातकालीन बचाव दल प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे। बचाव कार्य के दौरान आग पर काबू पाने और मरीजों…
