05
Aug
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): गगनयान मिशन के अंतर्गत मानव अंतरिक्ष उड़ान के लिए आवश्यक मानकों को प्रमाणित करने वाली विकास गतिविधियों में निम्नलिखित शामिल हैं: मानव रेटेड प्रक्षेपण यान (एचएलवीएम3): सभी प्रपल्शन चरणों और संरचनाओं का विकास तथा जमीनी परीक्षण पूरा हो चुका है।ऑर्बिटल मॉड्यूल: क्रू मॉड्यूल और सर्विस मॉड्यूल की प्रपल्शन प्रणालियों का विकास, परीक्षण और प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है। पर्यावरण नियंत्रण एवं जीवन रक्षक प्रणाली (ईसीएलएसएस) का इंजीनियरिंग मॉडल तैयार किया गया है। अवरोहण प्रणाली, क्रू मॉड्यूल को सीधा रखने वाली प्रणाली, ताप सुरक्षा प्रणाली और एंड-टू-एंड एवियोनिक्स का विकास और परीक्षण भी पूरा हो चुका है।क्रू एस्केप…
