04
Aug
हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने हिसार समेत कई जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान मध्यम से भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून ट्रफ और ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) के प्रभाव से प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। मौसम विभाग के अनुसार हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और आसपास के इलाकों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने और खेतों में पानी भरने की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने लोगों से…
