06
Sep
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज गुवाहाटी स्थित श्रीमंत शंकरदेव स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (एसएसयूएचएस) के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए नव-स्नातक चिकित्सा पेशेवरों से करुणा, नैतिकता और वैज्ञानिक उत्कृष्टता को बनाए रखने तथा अपने ज्ञान व कौशल को मानवता की सेवा में समर्पित करने का आग्रह किया। उन्होंने वर्ष 2023, 2024 और 2025 के लिए डॉ. जॉन बेरी व्हाइट पुरस्कार भी प्रदान किए। दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव के नाम पर स्थापित यह विश्वविद्यालय स्वास्थ्य विज्ञान शिक्षा, अनुसंधान और जन-स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण संस्थान के रूप…
