29
Jun
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 30 जून को हरियाणा के बावल, रेवाड़ी में आयोजित "खेत बचाओ अभियान" के मुख्य समापन समारोह में शामिल होंगे, जहां वे सीधे किसानों, वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों से संवाद करेंगे। "खेत बचाओ अभियान" के समापन अवसर पर यह मुख्य कार्यक्रम 30 जून को सुबह बावल, रेवाड़ी में आयोजित किया जा रहा है। 30 जून को सुबह केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बावल पहुंचेंगे और वहां सबसे पहले कृषि से जुड़ी प्रदर्शनी और स्टॉलों का दौरा करेंगे, जिसमें आधुनिक खेती, मृदा स्वास्थ्य, फसल सुरक्षा,…
