HalwaraAirport

पंजाब के हलवारा को मिलेगी बेहतर हवाई कनेक्टिविटी, दिल्ली के लिए शुरू होंगी दो दैनिक रिटर्न उड़ानें

पंजाब के हलवारा को मिलेगी बेहतर हवाई कनेक्टिविटी, दिल्ली के लिए शुरू होंगी दो दैनिक रिटर्न उड़ानें

लुधियाना(गुरप्रीत सिंह):एअर इंडिया अपने शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम के तहत 25 अक्टूबर से दिल्ली और लुधियाना के निकट हलवारा हवाई अड्डे के बीच रोजाना दो रिटर्न उड़ानें संचालित करेगी। यह कदम पंजाब के औद्योगिक केंद्र और राष्ट्रीय राजधानी के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प देगा। संशोधित समय-सारिणी 25 अक्टूबर, 2026 से प्रभावी होगी, जिसमें सुबह और दोपहर दोनों समय उड़ानें निर्धारित हैं। इससे लुधियाना और दिल्ली के बीच नियमित यात्रा करने वाले व्यापारियों, उद्योगपतियों और निवासियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, पहली उड़ान AI 481 दिल्ली से सुबह 9:50 बजे रवाना होकर हलवारा…
Read More