08
Oct
चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): पंजाब सरकार के सांस्कृतिक विभाग द्वारा पवित्र श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित एक उच्च स्तरीय खास मीटिंग आज संस्कृति विभाग का कार्यालय में संत महापुरुषों की मौजूदगी में हुई, जिसमें अब तक हुए समारोह और आने वाले समारोह के बारे में विस्तार से विचार विमर्श हुआ। यह जानकारी पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने दी। मीटिंग में संत महापुरुष संत गुरदीप गिरी जी (पठानकोट), संत प्रदीप दास जी (डेरा कठार), संत केवल जी (तप अस्थान श्री खुरालगढ़ साहिब) और संत सतविंदर सिंह हीरा जी (खुरालगढ़ साहिब)…
