18
Aug
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने यात्रियों को अनधिकृत खाद्य पदार्थ और पेय पदार्थ बेचने से रोकने के लिए चंडीगढ़ क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में निरीक्षण तेज कर दिया है। हालिया प्रवर्तन अभियान के तहत आईआरसीटीसी की चंडीगढ़ क्षेत्रीय टीम ने अंबाला, लुधियाना, अमृतसर, कटरा और जम्मू से होकर चलने वाली 51 ट्रेनों की जांच की। इन निरीक्षणों के दौरान अधिकारियों ने रेलवे नेटवर्क पर बिक्री के लिए स्वीकृत नहीं किए गए ब्रांडों की पैकेज्ड पेयजल की 3,108 बोतलें जब्त कीं। निगरानी मजबूत करने के लिए रेलवे के वाणिज्यिक विभाग के समन्वय से…
