08
Nov
हरियाणा के गुरुग्राम में दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर जिला प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत इस बार केवल दो दिन यानी 7 और 8 नवंबर को ही ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति होगी। हालांकि, इसके लिए समय निर्धारित किया गया है। लोग सुबह 6 से 7 बजे और रात 8 से 10 बजे तक ही पटाखे चला सकेंगे। 9 नवंबर से जिले में सभी प्रकार के पटाखों की बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध फिर से लागू हो जाएगा। उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि गुरुग्राम सहित दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों…
