18
Nov
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 19 नवंबर 2026 को सुबह लगभग 11 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) की वार्षिक महासभा और वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वे उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। ‘भारत 2047’ विषय पर आधारित इस सम्मेलन में उद्योग जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों, मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, राजदूतों, राजनयिकों और नीति निर्माताओं सहित 2,500 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। वर्ष 2026-27 फिक्की का शताब्दी वर्ष है, क्योंकि फिक्की 7 अप्रैल, 2027 को अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करेगा। 1927 में स्थापित फिक्की की स्थापना ऐसे…
