20
Nov
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में बेनेट विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा आयोजित ‘संविधान सप्ताह समारोह 2026’ के 5वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि संविधान केवल एक कानूनी दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हमारे गणराज्य का नैतिक मार्गदर्शक है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक मूल्य केवल संस्थाओं और कानूनी ग्रंथों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि उन्हें रोजमर्रा के सार्वजनिक जीवन का अभिन्न अंग बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी फलता-फूलता है, जब संस्थाएं जवाबदेह बनी…
