21
Sep
प्राग, चेक गणराज्य(नवल किशोर): यू.टी. चंडीगढ़ के मुख्य सचिव श्री एच. राजेश प्रसाद, आईएएस, जल प्रबंधन, अपशिष्ट प्रबंधन और सर्कुलर इकोनॉमी पर केंद्रित पांच दिवसीय मिशन के लिए चेक गणराज्य गए उच्चस्तरीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। 21 से 25 सितंबर तक आयोजित इस मिशन का उद्देश्य सतत जल प्रबंधन, अपशिष्ट जल उपचार, पुनर्चक्रण, संसाधनों के कुशल उपयोग और पर्यावरण अनुकूल तकनीकों के क्षेत्र में भारत और चेक गणराज्य के बीच सहयोग को मजबूत करना है। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए श्री एच. राजेश प्रसाद ने विशेष रूप से भारतीय संदर्भ में जल अर्थव्यवस्था को विकसित और…
