28
Sep
नई दिल्ली (राजीव शर्मा): भारतीय बैंक संघ (आईबीए) द्वारा कई लंबित मांगों पर आश्वासन दिए जाने के बाद यूनियनों ने अपनी प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को टालने का निर्णय लिया है, जिसके चलते बैंक कर्मचारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार काम पर लौटेंगे। यह हड़ताल सोमवार से शुरू होने वाली थी, जिसका आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने किया था। यह हड़ताल बैंकों की छमाही क्लोजिंग (अंतिम लेखा-बंदी) के समय ही होने जा रही थी। यूनियनों द्वारा उठाई गई प्रमुख मांगों में से एक मांग सभी शनिवारों को अवकाश घोषित करते हुए सप्ताह में 5 दिन काम करने…
