19
Nov
हरियाणा के गुरुग्राम में साइबर पुलिस ने विदेशी नागरिकों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक फर्जी इंटरनेशनल कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 12 युवकों और 5 युवतियों समेत कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग खुद को Apple कस्टमर सर्विस का प्रतिनिधि बताकर अमेरिका और कनाडा के नागरिकों को तकनीकी सहायता देने के नाम पर ठगते थे। पुलिस ने मौके से 17 कंप्यूटर, 6 लैपटॉप, 5 मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार, साइबर अपराध दक्षिण थाना पुलिस को गोल्फ कोर्स…
