08
Oct
चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): आप पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने गुरुवार को एक बार फिर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए और श्री आनंदपुर साहिब सराय मामले पर एसजीपीसी प्रधान हरजिंदर सिंह धामी और इसके "चीफ पैट्रन" सुखबीर सिंह बादल से जवाब मांगा। उन्होंने एसजीपीसी सराय में महिला के रहने, इलाज के लिए ₹1 लाख देने और रजिस्टर में गड़बड़ियों के बारे में एसजीपीसी प्रधान द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण पर सवाल उठाए। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप पंजाब मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने कहा, “मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री आनंदपुर साहिब में हुई पूरी घटना…
