22
Sep
कैलगरी (राजीव शर्मा): अल्बर्टा सरकार 'कवेनेंट हेल्थ' (Covenant Health) के साथ साझेदारी में एयरड्री में एक नए स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण करने जा रही है, जिससे तेजी से बढ़ती इस कम्युनिटी के निवासियों के लिए आपातकालीन (अर्जेंट), प्राथमिक, सर्जिकल और मातृत्व (प्रसूति) देखभाल तक पहुंच का विस्तार होगा। 'एयरड्री कवेनेंट हेल्थ सेंटर' दो प्रमुख सुविधाओं को एक साथ लाएगा: एक 'अर्जेंट केयर एंड बर्थिंग सेंटर' (आपातकालीन देखभाल व प्रसूति केंद्र) और दूसरा 'प्राइमरी, सर्जिकल एंड एम्बुलेटरी केयर सेंटर' (प्राथमिक, शल्य चिकित्सा और बाह्य रोगी देखभाल केंद्र)। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य एयरड्री और आसपास के समुदायों के निवासियों को उनके…
