04
Aug
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार असम, गोवा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के लिए कृषि कार्य योजनाएं प्रारंभ की जा चुकी हैं। इन रोडमैपों को तैयार करने के लिए संबंधित राज्य सरकारों और अन्य हितधारकों से व्यापक परामर्श किया गया है। आईसीएआर, कृषि और किसान कल्याण विभाग, आईसीएआर संस्थानों, राज्य कृषि विश्वविद्यालयों, विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों सहित अन्य संबंधित राज्य विभागों के सहयोग से कृषि रोडमैप तैयार किया जा रहा है। यह योजना प्रक्रिया कृषि-जलवायु क्षेत्रों, प्राकृतिक संसाधनों की उपलब्धता, जलवायु अनुकूलन क्षमता, तकनीकी उपायों और…
