10
Oct
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): कॉक्रोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके को जंतर-मंतर पर पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के भीतर पुलिस ने हिरासत में लिया। उनके साथ पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को भी हिरासत में लिया गया। विमान के उतरने के कुछ ही समय बाद पुलिसकर्मी उसमें दाखिल हुए और केबिन के भीतर दिपके से संपर्क किया। इस दौरान कुछ देर तक बहस हुई। दिपके ने पुलिसकर्मियों से उन्हें गिरफ्तार करने को कहा, जबकि पुलिस ने उनसे सहयोग करने को कहा और बताया कि यह…
