17
Nov
नई दिल्ली(राजीव शर्मा):आयुष मंत्रालय द्वारा 18 नवंबर 2026 को कर्नाटक के नागमंगला स्थित केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (सीआरआईवाईएन) में 'प्राकृतिक चिकित्सा, स्वस्थ भारत' थीम के तहत 9वां प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया जाएगा। इस आयोजन में निवारक स्वास्थ्य देखभाल, स्वस्थ जीवनशैली और समग्र कल्याण को बढ़ावा देने में प्राकृतिक चिकित्सा की भूमिका को रेखांकित किया जाएगा। इसमें मोटापे और जीवनशैली से संबंधित विकारों की समस्या को संबोधित करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस दिन के महत्व को चिह्नित करने के लिए, नागमंगला में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में कई महत्वपूर्ण और व्यापक जन-पहुँच…
