02
Sep
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में आयोजित "भारत के डेटा सेंटर इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए व्यापार सुगमता (ईओडीबी)" विषय पर सीईओ गोलमेज सम्मेलन में कहा कि भारत डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए विश्व का सर्वश्रेष्ठ स्थान है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री गोयल ने कहा कि इस गोलमेज सम्मेलन ने डेटा सेंटर उद्योग के हितधारकों के साथ इस सेक्टर को और बढ़ावा देने तथा भारत में व्यापार सुगमता बढ़ाने के लिए एक सार्थक और उपयोगी मंच प्रदान किया। श्री गोयल ने वैश्विक अनिश्चितता…
