पानीपत में 5 राज्यों में मिठाई सप्लाई करने वाली दुकान पर रेड, 5 ठिकानों से सैंपल भरे

किसान यूनियन की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग और सीएम फ्लाइंट स्क्वाड की संयुक्त टीम ने बुधवार को पानीपत जिले के प्रसिद्ध मिठाई हब गांव उरलाना कलां में ताबड़तोड़ छापेमारी की।

टीम ने सबसे पले 5 राज्यों हरियाणा, दिल्ली, यूपी, हिमाचल और पंजाब में मिठाइयों की आपूर्ति करने वाले संदीप सिंह के पांच ठिकानों से सैंपल लिए। इसके अलावा चार अन्य मिठाई बनाने वाली दुकानों और भटि्टयों से सैंपलिंग की गई।

टीम ने कई जगह से मावा सहित कई फूड प्रोडक्ट कब्जे में भी लिए। इस कार्रवाई से पूरे इलाके के हलवाइयों और दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

गोदाम का गेट खुलवाती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।

गोदाम का गेट खुलवाती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।

मिठाई हब में क्यों पड़ी सीएम फ्लाइंग की रेड, यहां जानिए…

  • गांव उरलाना कलां कहलाता है मिठाई हब: पानीपत का गांव उरलाना कलां आसपास के 5 राज्यों में बड़े पैमाने पर मिठाई सप्लाई करने के लिए जाना जाता है। यहां से मिठाइयां थोक में सप्लाई होती है। इसीलिए इन मिठाइयों के रेट दूसरी दुकानों से करीब 40% कम है।
  • किसान यूनियन ने उठाई थी चेकिंग की मांग : बीते दिनों गांव उरलाना खुर्द में इन अब भट्टी मालिकों के खिलाफ किसान यूनियन के पंचायत हुई थी। इसमें नकली दूध, दूध से तैयार होने वाली मिठाइयों पर रोक लगाने की मांग की थी। इसकी शिकायत जिला अधिकारियों को भी दी गई थी, जिसमें 22 सितंबर को बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई थी।
  • मिठाई हब पर एक साथ 5 ठिकानों पर दबिश : इसी शिकायत के आधार पर बुधवार को यहां चेकिंग हुई है। सीएम फ्लाइंग और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने अचानक कई बड़े हलवाइयों संदीप सिंह, गुरप्रीत, गुलाब, संजू खुराना समेत पांच दुकानों और उनकी भटि्टयों पर रेड की। प्रत्येक भट्टी से मिठाइयों, मावा और अन्य खाद्य सामग्रियों के 5-5 सैंपल एकत्र किए।
सैंपल को अपने साथ ले जाती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।

सैंपल को अपने साथ ले जाती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम।

सैंपल को जांच के लिए सरकारी लैब भेजा जाएगा

टीम अधिकारी ने बताया कि त्योहारी सीजन की शुरुआत होते ही बाजार में मिठाइयों की मांग काफी बढ़ जाती है। इसी का फायदा उठाकर मिलावटी और निम्न गुणवत्ता की मिठाइयां बेचने की आशंका भी बढ़ जाती है। एकत्रित किए गए सभी सैंपलों को जांच के लिए सरकारी लैब भेजा जाएगा।

यदि लैब रिपोर्ट में किसी भी सैंपल में मिलावट या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो संबंधित निर्माताओं और दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, इस बारे में दुकानदार संदीप सिंह ने कहा कि पिछले 7 सालों से हमारी दुकानों से सैंपल भरे जा रहे हैं, लेकिन कभी कोई मिलावट नहीं मिली है।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *