PM मोदी से मिले प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, आगा खान विकास नेटवर्क के साथ साझेदारी मजबूत करने पर चर्चा

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में इस्माइली समुदाय के 50वें इमाम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान, श्री मोदी ने प्रिंस रहीम आगा खान पंचम के पिता स्वर्गीय आगा खान चतुर्थ को याद किया और विकास कार्यों में उनके अमिट योगदान की सराहना की।

प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य सेवा, कृषि, ग्रामीण विकास, युवा सशक्तिकरण और महिला सशक्तिकरण सहित प्रमुख क्षेत्रों में आगा खान विकास नेटवर्क के साथ साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

श्री मोदी ने एक पोस्ट में लिखा,

“महामहिम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मिलकर प्रसन्नता हुई। मैंने उनके पिता स्वर्गीय आगा खान चतुर्थ को याद किया और विकास कार्यों में उनके अमिट योगदान की सराहना की।

मैंने स्वास्थ्य सेवा, कृषि, ग्रामीण विकास, युवा और महिला सशक्तिकरण में आगा खान विकास नेटवर्क के साथ हमारी साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *