दिल्ली हादसे से PM मोदी मर्माहत, सत्य निकेतन में इमारत गिरने पर जताया शोक

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली के सत्य निकेतन में एक इमारत के गिरने की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने उन लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारी घटनास्थल पर सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं और घटना से प्रभावित सभी लोगों को सहायता प्रदान कर रहे हैं।

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी:

“दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना दुःखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी घटनास्थल पर काम कर रहे हैं और हादसे से प्रभावित लोगों की सहायता कर रहे हैं

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *