07
Sep
नई दिल्ली(राजीव शर्मा): दिल्ली के सत्या निकेतन इलाके में एक पांच मंजिला इमारत के ढहने के एक दिन बाद, दिल्ली पुलिस ने अपनी जांच तेज कर दी और मकान मालिकों की तलाश शुरू कर दी। दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास स्थित यह इमारत, जो लड़कों के पेइंग गेस्ट (पीजी) आवास के रूप में इस्तेमाल की जा रही थी, इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने गुरुग्राम निवासी तीन भाइयों—हरि राम बंसल, आनंद बंसल और आजाद बंसल—को इस प्रॉपर्टी से जुड़े मालिकों के रूप में पहचाना है। हरि राम बंसल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC)…
