प्रधानमंत्री ने श्री एंडी बर्नहैम को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्री एंडी बर्नहैम को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर आज बधाई दी।

श्री मोदी ने कहा कि भारत और ब्रिटेन साझा लोकतांत्रिक मूल्यों से बंधे हुए हैं और व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा एवं जन-संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सहयोग का लाभ उठाते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस महीने सीईटीए के लागू होने के साथ ही द्विपक्षीय साझेदारी और भी मजबूत होगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने और उनके साझा विजन 2035 को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ मिलकर काम करने के प्रति आशान्वित हैं।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा:

“ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर श्री एंडी बर्नहैम को हार्दिक बधाई।”

भारत और ब्रिटेन साझा लोकतांत्रिक मूल्यों से बंधे हुए हैं और व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, रक्षा और जन-संबंधों सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सहयोग का लाभ लेते हैं। इस महीने सीईटीए के लागू होने से हमारी द्विपक्षीय साझेदारी और भी मजबूत होगी।

मैं भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने और हमारे साझा विजन 2035 को आगे बढ़ाने के लिए संयुक्‍त रूप से कार्य करने के लिए उत्सुक हूं।

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *