नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों के रिकर्व डबल्स में स्वर्ण पदक जीतने पर हरविंदर सिंह और विजय सुंडी को बधाई दी।
श्री मोदी ने कहा कि उनके शानदार प्रदर्शन ने देश को गौरवान्वित किया है। प्रधानमंत्री ने उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘X’ पर पोस्ट साझा की:
“हरविंदर सिंह और विजय सुंडी के लिए महान उपलब्धि!
एशियाई पैरा खेलों में पुरुषों के रिकर्व डबल्स में स्वर्ण पदक जीतने पर इस जोड़ी को बधाई। उनके शानदार प्रदर्शन ने देश को गौरवान्वित किया है। उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं:
प्रधानमंत्री @narendramodi”
