CM के काफिले पर अंडे-टमाटर फेंके, पूर्व केंद्रीय मंत्री बिट्टू हिरासत में

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को लुधियाना में CM भगवंत मान के काफिले पर अंडे-टमाटर फेंके। बिट्टू ने पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के गेट के पास मुख्यमंत्री के काफिले की ओर शराब की बोतल लहराते हुए कहा कि वह मान को बोतल लौटा रहे हैं। उन्होंने बोतलें फेंकते हुए कहा –

भगवंत मान अपनी शराब का आनंद लो और अरविंद केजरीवाल को दिल्ली से पंजाब को लूटने दें।

प्रदर्शन के दौरान पंजाब पुलिस ने बिट्‌टू को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद बिट्टू के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया –

लोगों की आवाज को हिरासत और पर्चे से दबाया नहीं जा सकता। आज पंजाब पुलिस ने हमें हिरासत में ले लिया है, लेकिन हमारा हौसला बुलंद है।

बता दें कि एक दिन पहले BJP की नशा मुक्त रथ यात्रा शुरू होने से पहले पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू के काफिले पर हमला हो गया था। बिट्‌टू शुक्रवार (18 सितंबर) को अमृतसर से पठानकोट में यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

रवनीत सिंह बिट्टू ने सीएम मान के काफिले पर शराब की बोतल और अंडा फेंका।

रवनीत सिंह बिट्टू ने सीएम मान के काफिले पर शराब की बोतल और अंडा फेंका।

AAP का चुनावी कैंपेन लॉन्च करने पहुंचे थे CM

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले CM मान आज लुधियाना में आम आदमी पार्टी (AAP) के चुनावी कैंपेन को लॉन्च करने पहुंचे थे। पक्खोवाल रोड स्थित इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी का चुनावी पम्पलेट भी जारी किया।

बिट्टू बोले- मुझ पर फेंके अंडे-टमाटर वापस किए

रवनीत बिट्टू ने कहा- एक दिन पहले बटाला के पास मेरे काफिले पर अंडे और टमाटर फेंके गए थे। आज प्रदर्शन के दौरान यही वापस किए गए। मेरे काफिले पर हमले में गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया था, यह सब AAP ने ही कराया था।

AAP को भाजपा जवाब देगी

बिट्टू ने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा नेताओं, रैलियों और यात्राओं का विरोध करेंगे तो भाजपा कार्यकर्ता भी पंजाब सरकार और उसके नेताओं के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब से जुड़े मुद्दे लगातार उठाती रहेगी।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू हाथ में शराब की बोतल और टमाटर लिए हुए।

प्रदर्शन के दौरान पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू हाथ में शराब की बोतल और टमाटर लिए हुए।

CM के कार्यक्रमों के बाहर प्रदर्शन की चेतावनी

बिट्टू ने कहा कि जरूरत पड़ने पर भाजपा मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों और कार्यालयों के बाहर शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेगी। उन्होंने पंजाब सरकार पर पुलिस कार्रवाई के जरिए राजनीतिक विरोध की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

शुक्रवार को बिट्टू के काफिले पर हमला हुआ था

शुक्रवार को BJP की नशा मुक्त रथ यात्रा शुरू होने से पहले पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू के काफिले पर बटाला के पास हमला हुआ था। बिट्टू के मुताबिक, काफिले को घेरकर गाड़ियों के शीशे तोड़े गए और अंडे-टमाटर फेंके गए। उन्होंने फतेहगढ़ चूड़ियां से AAP हलका इंचार्ज जोबन रंधावा के समर्थकों पर लंगर की आड़ में हमला करने का आरोप लगाया। सुरक्षाकर्मी बिट्टू को तुरंत एक घर में ले गए थे।

रवनीत बिट्टू पर हुए हमले के PHOTOS…

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू के काफिले पर अंडे फेंकते हाईवे के किनारे खड़े प्रदर्शनकारी।

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू के काफिले पर अंडे फेंकते हाईवे के किनारे खड़े प्रदर्शनकारी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्‌टू के काफिले पर हमले के बाद सिक्योरिटी ने उन्हें चारों तरफ से घेरे में ले लिया था।

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्‌टू के काफिले पर हमले के बाद सिक्योरिटी ने उन्हें चारों तरफ से घेरे में ले लिया था।

BJP की 4 हजार किमी लंबी नशामुक्त यात्रा शुक्रवार को पठानकोट से शुरू हुई। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने इसे रवाना किया। राघव चड्ढा ने घटना को लेकर AAP पर निशाना साधा, जबकि नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता कमजोर नहीं हैं। 13 दिन की यह यात्रा पंजाब की सभी 117 सीटों को कवर करेगी और 30 सितंबर को जालंधर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली के साथ खत्म होगी।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *