03
Jun
चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को घोषणा की कि राज्य सरकार प्राइवेट स्कूल फीस को नियंत्रित करने और राज्य में बढ़ती हुई “स्कूल माफिया” को काबू में करने के लिए कड़े नियम लाएगी।यह घोषणा अमृतसर की एक छात्रा की दुखद मृत्यु के बाद की गई, जिनके कथित रूप से बकाया फीस के चलते स्कूल प्रबंधन द्वारा बार-बार परेशान किए जाने के बाद उन्होंने आत्महत्या कर ली।घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मान ने कहा कि यह मामला उन्हें गहराई से विचलित कर गया और निजी शैक्षणिक संस्थानों में अनुचित प्रथाओं के खिलाफ कड़े कदम उठाने…
