प्रधानमंत्री ने PMNRF से अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

नई दिल्ली(राजीव शर्मा): प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के आगर मालवा में हुई दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने पीएमएनआरएफ से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया;

मध्य प्रदेश के आगर मालवा में हुई दुर्घटना अत्यंत पीड़ादायक है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे : प्रधानमंत्री @narendramodi

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *