Balwinder Singh

1303 Posts
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने जापान के निवेशकों को दिया प्रदेश में पार्टनरशिप का निमंत्रण

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने जापान के निवेशकों को दिया प्रदेश में पार्टनरशिप का निमंत्रण

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भारत और जापान के बीच वर्षों से मजबूत राजनीतिक एवं आर्थिक साझेदारी रही है। नेक्स्ट जनरेशन इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम तैयार करने के लिए जापान के साथ मिलकर रेसिलिएंट सप्लाई चेन्स बन सकती है जिससे स्मार्टर, ग्रीनर ओर समृद्ध भविष्य का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री ने यह बात शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित इंडो-जापान कॉन्क्लेव में अपने संबोधन के दौरान कही। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। श्री नायब सिंह सैनी ने सम्मेलन में पहुंचे जापान के निवेशकों को हरियाणा के साथ पार्टनरशिप…
Read More
हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक किया जाएगा- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक किया जाएगा- मुख्य निर्वाचन अधिकारी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री ए. श्रीनिवास ने घोषणा की है कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। मतदाता सूचियों का यह विशेष गहन पुनरीक्षण 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक शुरू होने जा रहा है, और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा। श्री ए. श्रीनिवास आज चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित नए हरियाणा सिविल सचिवालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सूचित किया कि भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी…
Read More
हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा डॉ. जय भगवान शर्मा की हरियाणवी कृति “सकुंतला” का लोकार्पण

हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा डॉ. जय भगवान शर्मा की हरियाणवी कृति “सकुंतला” का लोकार्पण

चण्डीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा संस्कृत हिंदी एवं हरियाणवी के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. जय भगवान शर्मा की हरियाणवी कृति "सकुंतला" का लोकार्पण अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रोफेसर कुलदीप चंद अग्निहोत्री ,सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक नीरज कुमार एवं अकादमी के सदस्य सचिव मनजीत सिंह द्वारा अकादमी भवन पंचकूला में किया गया। हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रोफेसर कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि यह कृति संस्कृत साहित्य को हरियाणवी भाषा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचने में सहायक सिद्ध होगी। उन्होंने हरियाणवी भाषा में किए गए…
Read More
गुणवत्ता से समझौता नहीं, देरी करने वाली एजेंसियों पर होगी कार्रवाई

गुणवत्ता से समझौता नहीं, देरी करने वाली एजेंसियों पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रदेश की सड़कों पर सरकार की कार्यशैली दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आगामी बरसात के मौसम से पहले सड़क मरम्मत, गड्ढा भराई एवं लंबित कार्य हर हाल में पूरे किए जाएं ताकि जनता को राहत मिल सके और सड़कों पर आवागमन सुरक्षित बना रहे। श्री रणबीर गंगवा आज लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के वर्क प्रोग्राम, सड़क एवं पुल परियोजनाओं, गुणवत्ता…
Read More
पीएम आवास योजना के तहत 364 मकानों का करवाया निर्माण

पीएम आवास योजना के तहत 364 मकानों का करवाया निर्माण

चंडीगढ़(बलविंदरसिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जिस एसडीओ ने गांव बकाली में खेत के रास्ते के बीच में खंभे और ट्रांसफार्मर लगाए, उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस मामले की एसडीएम लाडवा जांच करेंगे। इसके साथ ही पुलिस को निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता को धमकी देने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया जाए। इतना ही नहीं आम नागरिकों को कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश का विकास हो और हर नागरिक तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। मुख्यमंत्री…
Read More
हरियाणा सरकार से IAS अधिकारी की भूमिका पर कांग्रेस के सवाल

हरियाणा सरकार से IAS अधिकारी की भूमिका पर कांग्रेस के सवाल

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): विपक्षी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने बुधवार को हरियाणा सरकार पर Rs 645 करोड़ के IDFC First Bank और AU Small Finance Bank धोखाधड़ी मामले से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर अपना हमला तेज कर दिया, और सवाल उठाया कि जांच के दायरे में होने के बावजूद वरिष्ठ IAS अधिकारी पंकज अग्रवाल को अब तक निलंबित क्यों नहीं किया गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने आरोप लगाया कि अग्रवाल ने 16 मार्च को हुई राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया के दौरान जानबूझकर BJP-समर्थित एक निर्दलीय उम्मीदवार के पक्ष में काम किया। उन्होंने दावा किया कि अधिकारी ने Returning Officer…
Read More
राजनीतिक दल विशेष गहन पुनरिक्षण के लिए शीघ्र करें बीएलएस की नियुक्तियां

राजनीतिक दल विशेष गहन पुनरिक्षण के लिए शीघ्र करें बीएलएस की नियुक्तियां

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने राज्य के सभी राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त व राज्यस्तरीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से आह्वान किया है कि वे अपनी- अपनी पार्टियों के लिए बूथ लेवल एजेंट 1 व 2 की नियुक्ति आगामी सप्ताह के अंदर -अंदर करके मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को सूचित करें क्योंकि मतदाता सूचियों विशेष गहन पुनरिक्षण का कार्य15 जून से आरंभ किया जा रहा है, इस दौरान बूथ लेवल अधिकारी घर- घर जाकर जानकारी एकत्रित करेंगे। शुद्ध व सटीक मतदाता सूची तैयार करवाने में बीएलओ व बीएलए एक अति महत्वपूर्ण कड़ी है। श्रीनिवास आज यहां अपने…
Read More
योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ (बलविंदर सिंह): हरियाणा के खेल, युवा सशक्तिकरण और उद्यमिता राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। इसके लिए उन्होंने रोजगार विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर महीने नियमित रूप से रोजगार मेले आयोजित किए जाएं, ताकि युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार काम मिल सके। मंत्री आज पंचकूला में कौशल भवन हरियाणा कौशल रोजगार निगम, रोजगार विभाग, हरियाणा कौशल विकास मिशन (एचएसडीएम) और पलवल के दुधौला स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के अधिकारियों की समीक्षा बैठक की…
Read More
हरियाणा सरकार द्वारा मधुमक्खी पालन को भावांतर भरपाई योजना में किया शामिल, शहद के लिए 120 रूपये प्रति किलो संरक्षित मूल्य तय

हरियाणा सरकार द्वारा मधुमक्खी पालन को भावांतर भरपाई योजना में किया शामिल, शहद के लिए 120 रूपये प्रति किलो संरक्षित मूल्य तय

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के श्वेत क्रांति से स्वीट क्रांति के आहवान पर आगे बढते हुए मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए मधुमक्खी पालन नीति बनाई । इस नीति के तहत वर्ष 2030 तक मधुमक्खी पालकों की संख्या बढ़ाकर 7 हजार 750 करने और शहद उत्पादन 15 हजार 500 मीट्रिक टन करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री आज सैक्टर-1 स्थित रेड बिशप कनवेंशन सैंटर में हरियाणा उद्यान विभाग द्वारा विश्व मधुमक्खी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में संबोधित कर रहे…
Read More
बिजली निगम के सबस्टेशनों पर अचानक आग और बाढ़ से निपटने के लिए किया मॉक ड्रिल का आयोजन

बिजली निगम के सबस्टेशनों पर अचानक आग और बाढ़ से निपटने के लिए किया मॉक ड्रिल का आयोजन

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह) हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड ने आज सुबह 10:00 बजे, हरियाणा भर में कुछ सबस्टेशनों को रैंडमली चुनकर, आग और बाढ़ जैसी घटनाओं से पैदा होने वाली किसी भी आपात स्थिति में सुरक्षा उपकरणों की पर्याप्तता और ऑपरेशनल रिस्पॉन्स टाइम को सुनिश्चित करने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की। निगम के प्रवक्ता ने बताया कि ये मॉक ड्रिल अलग-अलग वोल्टेज रेटिंग वाले उन सबस्टेशनों पर की गईं जो आईएमटी मानेसर, दौलताबाद (गुरुग्राम), घरौंडा और नुहियांवाली (सिरसा) में स्थित हैं। फील्ड अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुरक्षा प्रणालियों के संचालन, आपातकालीन संचार प्रक्रियाओं और आपदा प्रबंधन उपायों के साथ-साथ समन्वित…
Read More