Balwinder Singh

1303 Posts
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की हरियाणा तालाब और अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की हरियाणा तालाब और अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में हरियाणा तालाब और अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांवों में तालाबों के प्रबंधन एवं रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि तालाबों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि उनमें गंदा पानी न पहुंचे। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों की नियमित सफाई करवाई जाए तथा इस कार्य में पूर्ण पारदर्शिता रखते हुए गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन गांवों में जोहड़ आबादी के…
Read More
मुख्यमंत्री ने मरम्मत, निर्माण और सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए दिए विशेष निर्देश

मुख्यमंत्री ने मरम्मत, निर्माण और सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए दिए विशेष निर्देश

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित होने वाली जनपरिवाद बैठकों तथा उपायुक्तों द्वारा ली जाने वाली मासिक समीक्षा बैठक में “म्हारी सड़क एप” पर प्राप्त कम से कम एक बड़ी शिकायत की अनिवार्य रूप से समीक्षा की जाए। इसका उद्देश्य एप की उपयोगिता बढ़ाना तथा शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करना है। मुख्यमंत्री मंगलवार को सचिवालय में “म्हारी सड़क एप” से संबंधित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि एप का सेकेंड…
Read More
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में लगभग 252 करोड़ रुपये की विभिन्न खरीदों को मंजूरी

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में लगभग 252 करोड़ रुपये की विभिन्न खरीदों को मंजूरी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में सोमवार देर सायं हरियाणा निवास में आयोजित हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में विभिन्न विभागों के लिए लगभग 252 करोड़ रुपये की खरीद संबंधी प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान की गई। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न कंपनियों के साथ नैगोशिएशन कर कई वस्तुओं की दरों में उल्लेखनीय कमी सुनिश्चित कर सरकारी धन के प्रभावी उपयोग पर बल दिया। बैठक में हरियाणा पुलिस के लिए सुरक्षा उपकरणों की खरीद को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम तथा उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के लिए…
Read More
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साइकिल से सफर कर दिया ईंधन बचत और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साइकिल से सफर कर दिया ईंधन बचत और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और विकसित भारत के निर्माण को लेकर किए गए आह्वान को जन अभियान का स्वरूप देने की दिशा में हरियाणा सरकार ने ठोस पहल शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार सुबह साइकिल से सफर कर प्रदेशवासियों को ईंधन बचत, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री सुबह-सुबह चंडीगढ़ में सुखना लेक पहुंचे, जहां उन्होंने मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों से मुलाकात कर स्वस्थ भारत-स्वस्थ हरियाणा का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और मिडल ईस्ट…
Read More
हरियाणा सरकार ने किया एलपीसी प्रारूप में संशोधन

हरियाणा सरकार ने किया एलपीसी प्रारूप में संशोधन

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा सरकार ने आईएएस और एचसीएस अधिकारियों सहित सभी सरकारी कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड के बेहतर प्रबंधन तथा पेंशन मामलों का समयबद्ध निपटान को सुनिश्चित करने के लिए लास्ट पे सर्टिफिकेट (एलपीसी) के प्रारूप में संशोधन किया है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडल आयुक्तों, उपायुक्तों, बोर्ड-निगमों, विश्वविद्यालयों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशों में कहा गया है कि देखने में आया है कि आईएएस एवं एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण अथवा सेवानिवृत्ति के समय संबंधित विभागों से सेवा सत्यापन, अवकाश वेतन तथा पेंशन अंशदान…
Read More
हरियाणा कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने की प्रेस वार्ता , जानिए क्या लिए एहम फैशले

हरियाणा कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने की प्रेस वार्ता , जानिए क्या लिए एहम फैशले

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) में हरियाणा के अलावा दूसरे राज्यों के बच्चों को नौकरी मिलने का विरोध कांग्रेस व इनेलो का राजनीतिक स्टंट है। हरियाणा में एचएसएससी व एचपीएससी की भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी है जिसमें केवल योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरियां मिलती हैं। यह बात मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में मंत्रीमंडल की बैठक के उपरांत एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व इनेलो ने अपने शासनकाल में कभी मैरिट को प्राथमिकता…
Read More
हरियाणा ने मोहाली एयरपोर्ट के लिए सीधी सड़क लिंक का 11 साल बाद योजना मंजूर कर ली

हरियाणा ने मोहाली एयरपोर्ट के लिए सीधी सड़क लिंक का 11 साल बाद योजना मंजूर कर ली

चंडीगढ़ (बलविंदर सिंह): चंडीगढ़, पंचकुला और ज़िरकपुर से शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जाने वाले यात्रियों को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है क्योंकि हरियाणा सरकार ने इस क्षेत्र को हवाई अड्डा टर्मिनल से जोड़ने वाली नई डायरेक्ट सड़क के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।कई दशक से अधिक समय से रही प्रस्तावित मार्ग को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंजूरी दी है। यह परियोजना अब नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय से अंतिम मंजूरी की प्रतीक्षा कर रही है।आधिकारिक योजनाओं के अनुसार, नई 100-फुट-चौड़ी सड़क का आरंभ चंडीगढ़ की ओर से होगा और यह रक्षा भूमि…
Read More
हरियाणा कैबिनेट ने एनसीआर में बेहतर परिवहन को बढ़ावा देने के लिए एग्रीगेटर और डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए नए नियमों को मंज़ूरी दी

हरियाणा कैबिनेट ने एनसीआर में बेहतर परिवहन को बढ़ावा देने के लिए एग्रीगेटर और डिलीवरी सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए नए नियमों को मंज़ूरी दी

चंडीगढ़ (बलविंदर सिंह): हरियाणा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई कैबिनेट की मीटिंग में हरियाणा मोटर व्हीकल्स रूल्स, 1993 के तहत मिनिस्ट्री ऑफ़ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज़ द्वारा जारी दिशानिर्देश और कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट के निर्देशों के अनुसार एग्रीगेटर लाइसेंस देने के लिए नियमों को मंज़ूरी दी गई। यह फैसला राज्य के एनसीआर जिलों में बेहतर परिवहन को बढ़ावा देने, वाहनों से होने वाले प्रदूषण को रोकने और वायु गुणवता को बेहतर बनाने के लिए लिया गया है। संशोधित नियमों के तहत 1 जनवरी, 2026 से राष्ट्रीय राजधानी इलाकों में एग्रीगेटर्स, डिलीवरी सर्विस…
Read More
एचपीएससी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को होगा लाभ

एचपीएससी भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को होगा लाभ

चंडीगढ़ (बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में गत 17 नवंबर, 2021 की अधिसूचना के तहत वर्ष 2024-25 के दौरान जारी BC-A और BC-B नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्रों की वैधता देने के संबंध में एक प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। कैबिनेट द्वारा लिया गया यह निर्णय हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा वर्ष 2024 में विभिन्न विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) के 3069 पदों के लिए जारी भर्ती विज्ञापनों के मद्देनज़र लिया गया है। गत 23 जुलाई, 2024 को जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार, BC-A और BC-B श्रेणियों से संबंधित…
Read More
हरियाणा में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने हेतु राज्यव्यापी सुरक्षा उपाय लागू

हरियाणा में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने हेतु राज्यव्यापी सुरक्षा उपाय लागू

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): फरीदाबाद में हाल ही में सामने आई एक घटना के बाद हरियाणा स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी सिविल सर्जनों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली, स्टाफ की उपलब्धता तथा सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रसूति सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से तत्काल सुधारात्मक एवं निवारक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। घटना का तुरंत संज्ञान लेते हुए डॉ. सुमिता मिश्रा ने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाली प्रत्येक गर्भवती महिला को समय पर…
Read More