Balwinder Singh

1300 Posts
पंजाब के कल्याण, रोजगार सृजन और एमएसपी के समर्थन पर दिया विशेष जोर

पंजाब के कल्याण, रोजगार सृजन और एमएसपी के समर्थन पर दिया विशेष जोर

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी पंजाब को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और डबल इंजन सरकार के तहत राज्य में तीव्र गति से विकास संभव है। उन्होंने कहा कि पंजाब के अनेक युवा अवैध “डंकी रूट” के माध्यम से विदेशों में रोजगार तलाशने के लिए मजबूर हो रहे हैं, जबकि हरियाणा ने विदेशों में रोजगार के लिए एक समर्पित विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से युवाओं के लिए व्यवस्थित अवसर उपलब्ध कराए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदेशों में रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक युवाओं के 5,500 से…
Read More
हरियाणा लोकभवन में भव्य रूप से मनाया गया पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस

हरियाणा लोकभवन में भव्य रूप से मनाया गया पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा लोक भवन में आज पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस बड़े उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, फर्स्ट लेडी श्रीमती मित्रा घोष, पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुमन सैनी तथा हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र सिंह कल्याण एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रेशमा कल्याण, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार…
Read More
महम में कांग्रेस विधायक के कार्यालय पर फायरिंग की घटना के बाद पुलिस जांच जारी

महम में कांग्रेस विधायक के कार्यालय पर फायरिंग की घटना के बाद पुलिस जांच जारी

रोहतक (बलविंदर सिंह): हरियाणा के महम कस्बे में शनिवार तड़के अज्ञात बदमाशों द्वारा कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर कथित तौर पर कई राउंड फायरिंग करने के बाद अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। घटना के समय परिसर खाली था, और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। इस हमले का पता तब चला जब सुबह स्टाफ सदस्य पहुंचे और उन्होंने प्रवेश द्वार के कांच के पैनल टूटे हुए देखे। शुरुआती जांच में सामने के हिस्से पर गोलियों के निशान मिले, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। महम थाने के ठीक सामने स्थित यह कार्यालय…
Read More
हरियाणा की प्राचीन संस्कृति सांग को फिर जीवंत कर रही सरकार -कृष्ण कुमार बेदी

हरियाणा की प्राचीन संस्कृति सांग को फिर जीवंत कर रही सरकार -कृष्ण कुमार बेदी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि सरकार हरियाणा की प्राचीन संस्कृति सांग को फिर से जीवंत करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एसआईआर मतदाता सूची की शुद्धिकरण के लिए होता है, जो पहले से भी होता रहा है। विपक्ष के पास केवल आरोप लगाने के सिवाय और कुछ नहीं है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री शुक्रवार को भिवानी के गांव उमरावत स्थित सूर्य कवि दादा लख्मीचंद आश्रम में प्रसिद्ध दिवंगत लोक कलाकारों की प्रतिमा स्थापना पर हरियाणा कला परिषद और म्हारी संस्कृति-म्हारा स्वाभिमान के तत्वाधान में आयोजित पांच…
Read More
मुख्यमंत्री ने सिरसा में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक ली

मुख्यमंत्री ने सिरसा में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक ली

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और आमजन की शिकायतों के प्रति उनकी संवेदनशीलता सिर्फ औपचारिक नहीं, बल्कि वास्तविक और सक्रिय है। सिरसा में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला, जहां मुख्यमंत्री ने न केवल शिकायतों को गंभीरता से सुना बल्कि मौके पर ही फोन पर संवाद कर मामलों की गहराई से जानकारी ली और तुरंत निर्णय भी दिए। बैठक के दौरान दो ऐसे मामले सामने आए जिनमें शिकायतकर्ता स्वयं उपस्थित नहीं थे।…
Read More
योग केवल व्यायाम नहीं, संपूर्ण जीवन पद्धति है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

योग केवल व्यायाम नहीं, संपूर्ण जीवन पद्धति है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि योग भारत की सनातन संस्कृति का वह अमूल्य उपहार है, जिसे हमारे ऋषि-मुनियों ने संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए दिया है। हजारों वर्ष पूर्व प्रारंभ हुई योग की यात्रा आज वैश्विक स्वरूप धारण कर चुकी है। योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि शरीर, मन, आत्मा और समाज को जोड़ने वाली एक संपूर्ण जीवन पद्धति है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को सिरसा के ग्राम बाबा भूमणशाह (संगर सरिस्ता) में स्थित मुख्य धाम बाबा भूमणशाह में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित योग अभ्यास कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।…
Read More
आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में खिलेगा कमल: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में खिलेगा कमल: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में पंजाब में कमल खिलेगा। हरियाणा में डब्बल इंजन की सरकार जो हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, उसकी चर्चा पंजाब में भी है। पंजाब की वर्तमान सरकार ने केवल बड़ी-बड़ी बातें करके वोट हासिल किये है और अब वहां की सरकार ने पंजाब की जनता को उनके हालात पर छोड़ दिया है, लेकिन पंजाब के लोग विकास चाहते हैं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सिरसा के पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं…
Read More
’उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत’

’उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत’

चण्डीगढ़(बलविंदर सिंह): केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वीरवार को गुरुग्राम में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में जिले की ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधि, ग्राम सचिव, जिला परिषद सदस्य, ब्लॉक समिति सदस्य तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सम्मेलन का उद्देश्य केंद्र सरकार के 12 वर्षों के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना रहा। सम्मलेन को संबोधित करते हुए राव नरबीर सिंह ने…
Read More
श्री गुरु अर्जन देव जी का बलिदान सत्य, साहस और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

श्री गुरु अर्जन देव जी का बलिदान सत्य, साहस और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी का बलिदान भारतीय इतिहास में सत्य, धर्म, मानवता और आध्यात्मिक शक्ति का अद्वितीय उदाहरण है। उनका जीवन और शहादत हमें अन्याय, अत्याचार और असत्य के सामने कभी न झुकने की प्रेरणा देती है। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को पंचकूला में श्री गुरु अर्जन देव जी के 420वें शहीदी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर गुरु अर्जन देव जी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने…
Read More
परीक्षा के अभ्यर्थियों को हरियाणा रोडवेज बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा

परीक्षा के अभ्यर्थियों को हरियाणा रोडवेज बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा सुविधा

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली नीट (NEET) पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को हरियाणा रोडवेज की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशों के अनुपालन में राज्य परिवहन निदेशालय, हरियाणा द्वारा आवश्यक आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत अभ्यर्थियों को 20 जून 2026 को परीक्षा केंद्रों तक जाने के लिए तथा 21 जून…
Read More