Balwinder Singh

1289 Posts
सफाई कर्मचारियों के कल्याण को लेकर सरकार गंभीर, हितों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

सफाई कर्मचारियों के कल्याण को लेकर सरकार गंभीर, हितों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा सरकार ने नगर निकायों में पालिका रोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी, नियमित वेतनवृद्धि और अन्य सुविधाओं के माध्यम से बेहतर सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने इन कर्मचारियों को हरियाणा संविदात्मक कर्मचारी (सेवा की सुरक्षा) अधिनियम, 2024 के दायरे में लाने के लिए सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है, ताकि उन्हें नियमित कर्मचारियों के लगभग समान लाभ उपलब्ध करवाए जा सकें। वर्तमान में प्रदेश के नगर निकायों में 13,093 पालिका रोल पर सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों को वर्तमान में 20,590 रुपये…
Read More
पंचकूला में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और CM सैनी ने किया सम्मानित

पंचकूला में शिक्षकों का सम्मान, राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और CM सैनी ने किया सम्मानित

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा में शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं असाधारण योगदान देने वाले 79 शिक्षकों को सम्मानित किया। सम्मानित शिक्षकों को एक-एक लाख रुपये की नकद राशि, पदक, शॉल तथा दो-दो अग्रिम वेतन वृद्धि प्रदान की गई। इस अवसर पर हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष तथा स्कूल शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा भी उपस्थित रहे। शिक्षक केवल ज्ञान नहीं, विवेक और संस्कार भी प्रदान करता है - राज्यपाल…
Read More
शिक्षक दिवस पर CM सैनी का बड़ा ऐलान, अगले सत्र से तकनीकी व उच्चतर शिक्षा के शिक्षकों को भी मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

शिक्षक दिवस पर CM सैनी का बड़ा ऐलान, अगले सत्र से तकनीकी व उच्चतर शिक्षा के शिक्षकों को भी मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि आगामी शैक्षणिक सत्र से उच्चतर शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और प्रौद्योगिकी शिक्षा से जुड़े शिक्षक भी राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे। वर्तमान में यह पुरस्कार केवल विधालय शिक्षा से जुड़े शिक्षकों को दिया जाता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सभी शिक्षकों को प्रोत्साहित करना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह घोषणा शनिवार को पंचकूला में आयोजित राज्य शिक्षक सम्मान समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए की।…
Read More
‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए जनता तक पहुंचेगा PM मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए जनता तक पहुंचेगा PM मोदी के 25 वर्षों की सेवा का संदेश:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शनिवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सफल आयोजन को लेकर राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों, विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन तथा इनके प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तार से समीक्षा की गई। इस बैठक में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार,…
Read More
‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर सरकार का बड़ा कदम, नोडल अधिकारियों की हुई नियुक्ति

‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर सरकार का बड़ा कदम, नोडल अधिकारियों की हुई नियुक्ति

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने राज्य और जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। इस बात की जानकारी हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा द्वारा दी गई। शिक्षा मंत्री ने बताया कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा राज्य स्तर पर अभियान के सफल संचालन एवं समन्वय के लिए निदेशालय के राज्य एनसीसी/एनएसएस अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार राज्य नोडल अधिकारी बनाया गया है। डॉ. दिनेश कुमार राज्यभर में अभियान से जुड़ी गतिविधियों की निगरानी और उच्च अधिकारियों के…
Read More
CM सैनी के नेतृत्व में हर वर्ग तक पहुंच रहा विकास, प्रदेश में हो रहा सर्वांगीण उत्थान: कृष्ण कुमार बेदी

CM सैनी के नेतृत्व में हर वर्ग तक पहुंच रहा विकास, प्रदेश में हो रहा सर्वांगीण उत्थान: कृष्ण कुमार बेदी

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर काम कर रही है। सरकार सभी समाजों, सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है और हर समाज की धर्मशालाओं के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज का इतिहास बहुत ही गौरवशाली रहा है। यह समाज हमेशा से ही देशभक्ति, वीरता, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अग्रणी रहा है। मंत्री…
Read More
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर तीर्थ पर की पूजा अर्चना, महाभारत अनुभव केंद्र का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर तीर्थ पर की पूजा अर्चना, महाभारत अनुभव केंद्र का किया निरीक्षण

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह):हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विश्व का कोई भी नागरिक यदि महाभारत की कथा को आधुनिक तकनीक के जरिए अपने सामने जीवंत देखना चाहते हैं, तो वो कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र में आएं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस महाभारत अनुभव केंद्र का उद्घाटन किया था। महाभारत और भगवद्गीता की समृद्ध विरासत को समर्पित यह महाभारत अनुभव केंद्र हरियाणा के साथ-साथ देश के प्रमुख सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थलों में अपनी पहचान बना रहा है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को ज्योतिसर के महाभारत अनुभव केंद्र में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री…
Read More
शहादत को सलाम: बीबी शरण कौर के नाम पर ऐतिहासिक द्वार, 21 लाख रुपये देने का ऐलान

शहादत को सलाम: बीबी शरण कौर के नाम पर ऐतिहासिक द्वार, 21 लाख रुपये देने का ऐलान

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पंजाब के चमकौर साहिब स्थित गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेका और गुरु चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि तथा हरियाणा-पंजाब में आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए अरदास की। उन्होंने अमर शहीद बीबी शरण कौर के नाम से ऐतिहासिक द्वार बनाने के लिए 21 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। साध-संगत को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब की इस पवित्र धरती पर गुरु चरणों में शीश नवाने का अवसर उनके लिए अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। चमकौर साहिब…
Read More
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को सलाम, प्रो. असीम कुमार घोष ने शिक्षकों को दिया ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को सलाम, प्रो. असीम कुमार घोष ने शिक्षकों को दिया ‘अवार्ड ऑफ एक्सीलेंस’

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शिक्षक समुदाय का आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाने के लिए केवल शिक्षक की भूमिका तक सीमित न रहें, बल्कि उनके मार्गदर्शक, आदर्श और प्रेरणास्रोत के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जो राष्ट्र अपने शिक्षकों का सम्मान करता है, वही अपने भविष्य को सुरक्षित करता है। राज्यपाल आज मोहाली स्थित मानव मंगल स्मार्ट स्कूल में आयोजित 7वें ‘टीचर्स एक्सीलेंस अवार्ड्स’ समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने स्कूलों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के…
Read More
GST में हरियाणा की बड़ी हिस्सेदारी: करदाताओं में 4% से कम, कुल GST संग्रह में करीब 7.7% योगदान

GST में हरियाणा की बड़ी हिस्सेदारी: करदाताओं में 4% से कम, कुल GST संग्रह में करीब 7.7% योगदान

चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के पहले पांच महीनों में राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) संग्रह में 29 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो देश के सभी राज्यों में सर्वाधिक है। इस अवधि में प्रदेश का एसजीएसटी संग्रह 24,662 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 19,174 करोड़ रुपये था। राज्य की यह वृद्धि राष्ट्रीय औसत वृद्धि दर 16 प्रतिशत से लगभग दोगुनी है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अगस्त 2026 में भी हरियाणा ने एसजीएसटी संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। इस माह राज्य को एसजीएसटी (समायोजन के बाद) से…
Read More