03
Sep
चंडीगढ़(बलविंदर सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पंजाब के चमकौर साहिब स्थित गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेका और गुरु चरणों में शीश नवाकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि तथा हरियाणा-पंजाब में आपसी भाईचारे की मजबूती के लिए अरदास की। उन्होंने अमर शहीद बीबी शरण कौर के नाम से ऐतिहासिक द्वार बनाने के लिए 21 लाख रुपये देने की भी घोषणा की। साध-संगत को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब की इस पवित्र धरती पर गुरु चरणों में शीश नवाने का अवसर उनके लिए अत्यंत भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। चमकौर साहिब…
