चंडीगढ़ (राजीव शर्मा): प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंजाब के विधायकों अमनदीप कौर अरोड़ा और देविंदरजीत सिंह लड्डी समेत 10 लोगों को समन जारी किया है। अधिकारियों के अनुसार, समन पाने वालों में कुछ सरकारी अधिकारी भी शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अमनदीप कौर अरोड़ा के पिता, भाई, पति और मामा को भी प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के लिए तलब किया है।
इस तरह मामले के सिलसिले में कुल 10 लोगों को समन भेजा गया है। ED द्वारा इन सभी से कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में पूछताछ किए जाने की संभावना है।
मामले में आगे की जांच और आरोपों से संबंधित विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
