नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के ‘लौह पुरुष’ और अखंड भारत के निर्माता सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरदार पटेल ने अपना जीवन एक सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया था। उनका यह योगदान एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत बनाने के प्रयासों में आज भी एक बड़ी प्रेरणा बना हुआ है।
प्रधानमंत्री ने ‘X’ पर पोस्ट किया:
अखंड भारत के प्रणेता देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर सादर नमन। उन्होंने एक सशक्त, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। मां भारती की सेवा में उनका त्याग और समर्पण विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए बहुत बड़ा प्रेरणास्रोत है
