अंबाला/चंडीगढ़ (बलविंदर सिंह): भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के क्षेत्रीय कार्यालय (RO), चंडीगढ़ के अधीन परियोजना कार्यान्वयन इकाई (PIU), अंबाला द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (NH-44) एवं राष्ट्रीय राजमार्ग-444ए (NH-444A) पर विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया।
इस अभियान के दौरान, उक्त राष्ट्रीय राजमार्गों पर एनएचएआई की भूमि एवं मार्गाधिकार (Right of Way – ROW) के अंतर्गत आने वाले लगभग 55 अनधिकृत अस्थायी ढांचों को सफलतापूर्वक हटाया गया।
इस पहल का उद्देश्य राष्ट्रीय राजमार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाना, यातायात की सुचारू एवं सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना तथा सड़क उपयोगकर्ताओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना था।
एनएचएआई यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाता रहेगा कि राष्ट्रीय राजमार्गों का मार्गाधिकार (ROW) अतिक्रमण मुक्त बना रहे।
