प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी श्री श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली(राजीव शर्मा):प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी श्री श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि श्री श्यामजी कृष्ण वर्मा ने मां भारती को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

उन्होंने कहा कि मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए श्री श्यामजी कृष्ण वर्मा के पराक्रम और पुरुषार्थ को राष्ट्र कभी नहीं भूल सकता।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर लिखा;

“महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी जयंती पर सादर नमन। मां भारती की पराधीनता की बेड़ियों को तोड़ने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए उन्होंने जिस पराक्रम और पुरुषार्थ का परिचय दिया, कृतज्ञ राष्ट्र उसे कभी भुला नहीं सकता।”

By Rajeev Sharma

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *