सोनीपत सिविल अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक, मौत; फोन चोरी के आरोप में भाग रहा था

हरियाणा के सोनीपत सिविल अस्पताल में शुक्रवार को महिला मरीज का फोन चोरी कर भाग रहा युवक तीसरी मंजिल से कूद गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के शोर मचाने पर अस्पताल स्टाफ युवक का पीछा कर रहा था। पकड़े जाने के डर से उसने छलांग लगा दी।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। अभी युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक की उम्र 30 से 35 साल के बीच है। शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। जिस महिला का वह फोन चुराकर भाग रहा था उसने दो महीने पहले ही किस्तों पर खरीदा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवक का सिर फर्श पर लगा, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

युवक का सिर फर्श पर लगा, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।

सिविल अस्पताल में युवक की मौत के बाद मौके पर खड़े लोग।

सिविल अस्पताल में युवक की मौत के बाद मौके पर खड़े लोग।

महिला के साइड वाले बेड पर आकर लेटा

मेडिकल वार्ड में भर्ती प्रीति ने बताया कि तबीयत खराब होने की वजह से वह आज ही अस्पताल में भर्ती हुई थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे एक युवक वार्ड में घूम रहा था। उन्हें लगा कि वह किसी मरीज के साथ आया है। इसके बाद वह उसके साइड वाले खाली बेड पर आकर लेट गया। दर्द की वजह से उसकी भी आंख लग गई। उसके सोने के बाद युवक ने बेड से फोन उठा लिया और भागने लगा।

दो महीने पहले ही खरीदा था फोन

प्रीति ने बताया कि चादर हिलने की वजह से उसकी आंख खुल गई। उन्होंने तुरंत स्टाफ को सूचना दी कि युवक उसका फोन लेकर भाग रहा है। इसके बाद स्टाफ उसके पीछे भागा। डर की वजह से युवक तीसरी मंजिल से कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की उम्र करीब 30 से 35 साल थी। उसने दो महीने पहले ही नया मोबाइल खरीदा था। अभी उसकी दो किस्त ही दी थीं। पुलिस टूटे हुए फोन को अपने साथ ले गई।

फर्श पर पड़ा खून और युवक का परना।

फर्श पर पड़ा खून और युवक का परना।

CMO बोलीं- गार्ड्स संदिग्धों से करेंगे पूछताछ

सिविल अस्पताल की चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) डॉ. अलंकृता गेरा ने कहा कि हमने हर वार्ड के बाहर लोहे के गेट लगवा दिए हैं। अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। मेडिकल वार्ड में आने वाले लोगों पर गार्ड नजर रखेंगे और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जाएगी।

थाना प्रभारी बोले- पहचान की कोशिश कर रहे

सेक्टर-27 थाना प्रभारी सवित कुमार ने बताया- मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। अभी युवक की पहचान नहीं हुई है। पहचान की कोशिश की जा रही है। इसके बाद पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *