फरीदाबाद में ₹20 हजार रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथों पकड़ा

फरीदाबाद में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो टीम ने (ACB) शुक्रवार शाम को रजिस्ट्रार, फर्म एवं सोसायटी-कम-जिला औद्योगिक केंद्र कार्यालय में कार्रवाई करते हुए एक क्लर्क को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राहुल त्यागी के रूप में हुई है।

आरोप है कि राहुल त्यागी पूर्व आरडब्ल्यूएफ कार्यकाल से जुड़े वर्ष 2018 से अब तक के वित्तीय रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के बदले शिकायतकर्ता से 45 हजार रुपए मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने आरोपों की पुष्टि की और ट्रैप की योजना तैयार की।

20 हजार रुपए लेते ही एसीबी ने पकड़ा

शुक्रवार शाम शिकायतकर्ता ने एसीबी की योजना के मुताबिक आरोपी को रिश्वत की रकम में से 20 हजार रुपए एडवांस के तौर पर दिए। रकम हाथ में लेते ही मौके पर मौजूद एसीबी टीम ने राहुल त्यागी को रंगे हाथ पकड़ लिया।

आरोपी से पूछताछ में जुटी एसीबी टीम

गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। टीम यह भी जांच कर रही है कि रिश्वत की मांग अकेले क्लर्क ने की थी या इसमें कार्यालय के किसी अन्य कर्मचारी की भी भूमिका थी। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *