नई दिल्ली(राजीव शर्मा): प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद दिया है। श्री मोदी ने कहा कि एक प्रगतिशील, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ, देश नई ऊर्जा और तेज़ गति के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है। श्री मोदी ने कहा कि राष्ट्र-निर्माण की इस यात्रा में माननीय राष्ट्रपति का मार्गदर्शन और प्रेरणा अमूल्य है और इससे जन-सेवा की दिशा में प्रयासों को और मजबूती मिलती है।
श्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी, आपकी आत्मीय शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत आभार। प्रगतिशील, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ हम नई ऊर्जा और तेज गति से निरंतर आगे बढ़ रहे हैं।
राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा में आपका मार्गदर्शन और प्रेरणा हमारे लिए अमूल्य हैं। इनसे जनसेवा के हमारे प्रयासों को और बल मिलता है। जनभागीदारी के साथ भारतवर्ष की समृद्ध विरासत और आधुनिक विकास के संगम से हम देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
@rashtrapatibhvn
