नई दिल्ली(राजीव शर्मा): प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उपराष्ट्रपति थिरू सीपी राधाकृष्णन जी द्वारा जन्म दिवस पर दी गई आत्मीय और विचारपूर्ण शुभकामनाओं के लिए उनका धन्यवाद किया है। श्री मोदी ने कहा, ‘हम प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाने, देश के कोने-कोने तक विकास का लाभ सुनिश्चित करने और एक विकसित भारत के निर्माण के अपने सामूहिक संकल्प को पूरा करने के लिए नई ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ काम करना जारी रखेंगे।’
श्री मोदी ने एक्स पर लिखाः
उपराष्ट्रपति थिरू सीपी राधाकृष्णन जी, आपकी आत्मीय और विचारपूर्ण शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद।
हम प्रत्येक नागरिक को सशक्त बनाने, देश के कोने-कोने तक विकास का लाभ सुनिश्चित करने और एक विकसित भारत के निर्माण के अपने सामूहिक संकल्प को पूरा करने के लिए नई ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ काम करना जारी रखेंगे।
