गुरु पं. हजारी लाल गंगानी की स्मृति को समर्पित ‘परंपरा’ का भावपूर्ण आयोजन

चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): रीतिका परफॉर्मिंग आर्ट्स सोसायटी द्वारा “परंपरा – A Tribute to Legendary Guru Pt. Hazari Lal Gangani” का भव्य आयोजन रानी लक्ष्मी बाई ऑडिटोरियम, सेक्टर-38 सी, चंडीगढ़ में अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूर्ति राजन गुप्ता ने की। इस अवसर पर श्री प्रनीत सिंह सचदेवा (आईआरएस)मुख्य अतिथि, श्री अजय शर्मा (आईएएस) तथा श्रीमती भावना गर्ग (आईएएस) के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर महान कथक आचार्य पंडित हजारी लाल गंगानी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार एवं शिष्यों ने उनके कला-साधना के अमूल्य योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में उनके ज्येष्ठ पुत्र पंडित प्रेम शंकर गंगानी, पंडित हनुमान प्रसाद गंगानी, गुरु पन्नालाल गंगानी (अध्यक्ष), पंडित धन प्रकाश गंगानी, श्री विनोद गंगानी, पंडित हेमराज वर्मा तथा श्री राकेश परिहार सहित अनेक प्रतिष्ठित कलाकार एवं कला-प्रेमी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अमित गंगानी एवं अभिषेक गंगानी की शिष्याओं द्वारा मधुर गायन प्रस्तुति से हुआ। इस प्रस्तुति में पाहुलप्रीत, सुहानी शर्मा एवं आकांक्षा गुप्ता ने अपनी सुमधुर आवाज़ से उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया।

इसके पश्चात कथक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुतियाँ वैदेही आनंद, श्रीमती सुचिस्मिता ओझा, डॉ. तृप्ता भाटिया, डॉ. दीपिका जेना, श्रीमती अंशु मित्तल, प्रियांशी गंगानी, कोहाना, मैरा, समायरा तथा गुड्डी रानी ने प्रस्तुत कर गुरु-परंपरा के प्रति अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में तबला वादन की प्रभावशाली संगत श्री आमेय शंकर गंगानी ने की। उनके साथ शेखर गंगानी, आदित्य गंगानी, डॉ. मनोज कुमार, श्री बंटी आर्य तथा श्री शिवम गिल ने भी अपनी उत्कृष्टक

By Gurpreet Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *