03
Aug
चंडीगढ़(गुरप्रीत सिंह): रीतिका परफॉर्मिंग आर्ट्स सोसायटी द्वारा “परंपरा – A Tribute to Legendary Guru Pt. Hazari Lal Gangani” का भव्य आयोजन रानी लक्ष्मी बाई ऑडिटोरियम, सेक्टर-38 सी, चंडीगढ़ में अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायमूर्ति राजन गुप्ता ने की। इस अवसर पर श्री प्रनीत सिंह सचदेवा (आईआरएस)मुख्य अतिथि, श्री अजय शर्मा (आईएएस) तथा श्रीमती भावना गर्ग (आईएएस) के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर महान कथक आचार्य पंडित हजारी लाल गंगानी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवार एवं शिष्यों ने उनके कला-साधना के अमूल्य योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम में उनके ज्येष्ठ पुत्र…
